दरगाहपुर गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
झिंझाना। निकटवर्ती दरगाहपुर गांव में पिछले तीन दिनों से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। यह कथा गांव के शिव मंदिर में पिछले 9 अगस्त से 15 अगस्त तक के लिए चल रही है। जिसमें गांव के धर्म प्रेमी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
अपने श्री मुख से बोलते हुए कथावाचक विवेक शास्त्री जी ने कहा कि अपने अभीष्ट देव को मानने के साथ-साथ सभी देवी देवताओं की प्रतिमा को उन्नत मस्तक होकर अभिवादन करना चाहिए उनका कहना था कि यदि आप हनुमान जी के भक्त हैं और माता रानी का मंदिर आ जाए तो आप सबसे पहले माता रानी को ही सर झुका कर नमस्कार करो और उसके बाद अपने अभीष्ट देव को भी इसी तरह नमस्कार करो।
कथा प्रतिदिन 2 बजे से शाम 5 बजे तक सभी ग्राम वासियों की ओर से चल रही है। इस मौके पर संगीता राकेश , अनु सरोहा, विशेष सरोहा, रिया अलका, सुदेश, रितु अनीता मनोज बबीता, वीरेंद्र विनोद पिल्लू शर्मा बृजपाल सैनी ,भुरी,सरोहा, धर्मेंद्र शर्मा पंकज सरोहा, विशाल आदि मौजूद रहे।
दैनिक सर्वे बुलेटिन
Leave a Reply