हर घर तिरंगा के उपलक्ष्य में प्रभात पैदल मार्च का भव्य आयोजन

हर घर तिरंगा के उपलक्ष्य में प्रभात पैदल मार्च का भव्य आयोजन

हर घर तिरंगा के उपलक्ष्य में प्रभात पैदल मार्च का भव्य आयोजन

सहारनपुर: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिंरगा अभियान को सफल बनाये जाने के लिये आज खिलाडियों ने खेल अधिकारियों की अगुवाई में पैदल मार्च निकला हर किसी को इस अभियान में सहयोग का आह्वान किया। खेल निदेशालय उप्र खेल भवन लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा 15अगस्त, के उपलक्ष्य में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ प्रभात पैदल मार्च का भव्य आयोजन डा. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। पेैदल मार्च का शुभारम्भ क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। जिसमें क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर के अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षक, प्रशिक्षिकाएं एवं खिलाड़ियों द्वारा अनुशासन एवं जोश के साथ सहभागिता की। देशभक्ति से ओतप्रोत नारो भारत माता की जाय, वंदे मातर्म, हर घर तिरंगा, हर दिल में तिरंगा जैसे भावपूर्ण शब्दो से वातावरण देशभक्ति से भर गया। इस अवसर पर लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र कुमार, पुनीत कुमार आर्य, आदेश, अभिषेक, श्रीमती प्रियंका चौहान, सुश्री प्रीति, प्रदीप कुमार शर्मा आदि लोग मौजूद रहे

दैनिक सर्वे बुलेटिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *