अब नहीं चलेगा अवैध कारोबार-मादक पदार्थ के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा – स्मैक बरामद…
सहारनपुर: कप्तान की कड़ाई के बाद नकुड़ थाना पुलिस ने अवैध कारोबारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है – अंबेहटा चौकी प्रभारी विकास चारण ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को दबोच लिया- नकुड़ थाना प्रभारी अविनाश गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान खेड़ा अफगान निवासी उस्मान पुत्र शहजाद को रोका गया तलाशी में आरोपी के पास से काफी मात्रा मे स्मैक बरामद हुई – प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की-पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया-चौकी प्रभारी विकास चारण ने साफ चेतावनी दी अवैध कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं-अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी।
दैनिक सर्वे बुलेटिन
Leave a Reply