अपर जिलाधिकारी वित्त एवं पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर द्वारा आगामी अग्निवीर सेना भर्ती में सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल को रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर के बहुउद्देशीय हाल में ब्रीफ कर ड्यूटी सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 21.08.2025 से 08.09.2025 तक अग्निवीर सेना भर्ती प्रस्तावित है जिसमें 13 जिलों के लगभग 17000 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। उक्त भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिसबल की ड्यूटी लगाई गयी है।
आज दिनांक 20.08.2025 को अपर जिलाधिकारी वित्त श्री गजेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन स्थित बहुउद्देशीय हाल में अग्निवीर सैना भर्ती में सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग कर ड्यूटी सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
अधिकारीगण द्वारा ड्यूटी में लगे हुए पुलिसबल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान साफ व स्वच्छ वर्दी धारण करें, सभी पुलिसकर्मी अपने साथ ड्यूटीकार्ड अवश्य रखें तथा निर्धारित ड्यूटी प्वाईन्टों पर समय से पहुंचे, ड्यूटी के दौरान कोई भी अवांछित घटना अथवा संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल कार्यवाही करें तथा सतर्क दृष्टि बनाये रखने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा किसी भी छोटी-बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को सूचित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री देववृत वाजपेई, प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE
Leave a Reply