रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में किया गया “28 वीं अन्तर जनपदीय मेरठ जोन कबड्डी कलस्टर समापन समारोह का आयोजन।

रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में किया गया “28 वीं अन्तर जनपदीय मेरठ जोन कबड्डी कलस्टर समापन समारोह का आयोजन।

रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में किया गया “28 वीं अन्तर जनपदीय मेरठ जोन कबड्डी कलस्टर (कबड्डी, जिमनास्टिक, फेसिंग एवं खो-खो) प्रतियोगिता -2025” के समापन समारोह का आयोजन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विजेताओं को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गयी।

रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में “28 वीं अन्तर जनपदीय मेरठ जोन कबड्डी कलस्टर (कबड्डी, जिमनास्टिक, फेसिंग एवं खो-खो) प्रतियोगिता -2025” का आयोजन किया गया।उक्त प्रतियोगिता का उदघाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा दिनांक 20.08.2025 को किया गया। आज दिनांक 22.08.2025 को रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर के बहुउद्देशीय हॉल में “28 वीं अन्तर जनपदीय मेरठ जोन कबड्डी कलस्टर (कबड्डी, जिमनास्टिक, फेसिंग एवं खो-खो) प्रतियोगिता -2025” के समापन समारोह का आयोजन किया गया।

समापन समारोह में प्रतियोगिता के आयोजन सचिव तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा मुख्य अतिथि थे। प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आज प्रतियोगिता के फाईनल मुकाबले खेले गये। कबड्डी पुरूष वर्ग में जनपद मेरठ तथा गौतमबुद्धनगर के मध्य तथा महिला वर्ग में मेरठ तथा बुलन्दशहर के बीच खेला गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर सभी खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा फाईनल मैच को प्रारम्भ किया गया। मैच में गौतमबुद्ध नगर टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरठ पर 51-27 से विजय प्राप्त की गयी।

इसके साथ ही महिला वर्ग का फाइनल मैच जनपद मेरठ व बुलन्दशहर के मध्य खेला गया जिसमें मेरठ द्वारा जनपद बुलन्दशहर पर 43-13 से विजय प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रतियोगिता में विजयी टीमों को सम्मानित किया गया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये आयोजकों तथा निर्णायकों को भी खेलभावना तथा निष्पक्षता से प्रतियोगिता कराने के लिये उनकी सराहना की गयी तथा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

अन्त में प्रतियोगिता मे भाग ले रही सभी टीमों द्वारा मंच के सामने से गुजरते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को सलामी दी गयी। आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता के ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारा गया तथा प्रतियोगिता के आयोजन सचिव/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को अगले वर्ष तक प्रतियोगिता के लिये सुरक्षित रखने हेतु प्रदान किया गया तथा महोदय द्वारा सहर्ष इस दायित्व को स्वीकार किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा, सभी क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमे, निर्णायक मण्डल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *