अमेटी शाखा ने धूमधाम से मनाया ‘भगवान तिरुपति बाला जी अभिषेक एवं आरती’ कार्यक्रम
भारत विकास परिषद् मुजफ्फरनगर ‘अमेटी’ शाखा द्वारा ‘संस्कृति सप्ताह’ के अंतर्गत श्री कीर्तन भवन, नई मंडी में ‘भगवान तिरुपति बाला जी अभिषेक एवं आरती’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों ने सपरिवार भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रांतीय महासचिव अरुण खंडेलवाल, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी (देशाटन) कमल कुमार गोयल, पूर्व अध्यक्ष (संकल्प शाखा) विष्णुस्वरूप अग्रवाल, और प्रांतीय मार्गदर्शक सुभाष चंद्र गुप्ता ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
भगवान बालाजी का अभिषेक ठीक 7:30 बजे प्रारंभ हुआ, जिसके बाद सभी ने भक्तिपूर्ण वातावरण में महा आरती की। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में शाखा सचिव संवित जैन,अभिलक्ष मित्तल,अकुल अग्रवाल संग पत्नी प्रिया अग्रवाल, अजय सिंघल, अमित तायल, अंशुल जैन, अनुज गर्ग संग पत्नी आकांक्षा गर्ग, अतीन सिंघल संग पत्नी रेखा सिंघल, मनोज गोयल, आस्था बंसल, मितिन मित्तल, नवनीत मित्तल संग पत्नी शुभ्रा मित्तल, पंकज गर्ग संग पत्नी शिल्पा गर्ग, उदय गर्ग, विनय अग्रवाल संग पत्नी सुरभि अग्रवाल(महिला सहभागिता) उपस्थित रहे।
शाखा अध्यक्ष मितिन मित्तल ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद करते हुए कहा, “ऐसे धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखते हैं और हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं।”
यह कार्यक्रम भक्ति और आस्था का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Leave a Reply