भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर मंडल पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया
छुटमलपुर समाचार -विधानसभा बेहट के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारियों को फतेहपुर भादो स्थित काम्बोज धर्मशाला में स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर विधानसभा के पांचो मंडल अध्यक्षों एवं मंडल पदाधिकारियों को बुके एवं शाल और पटका पहनाकर कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा बिजेंद्र कश्यप ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को मिलजुल कर हर हालत में भाजपा संगठन को मजबूत बनाना है।
सम्मान समारोह के संयोजक बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया। इस दौरान डीसीडीएफ के चैयरमेन सोनेद्र राणा ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों को पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने का संकल्प लेकर जाना होगा, उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मूल मंत्र को आत्मसात कर संगठन को मजबूत बनाएंगे।
स्वागत कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंघल ने किया।
कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता अभय राणा, मुजफ्फराबाद ब्लॉक प्रमुख योगेश पुंडीर, ब्लॉक प्रमुख सढौली कदीम विश्वास चौधरी, जिला मंत्री किसान मोर्चा रजनीश राणा, हंसराज गौतम, डॉक्टर सोमप्रकाश धीमान आदि ने भी संबोधित किया।
इस दौरान छुटमलपुर मंडल अध्यक्ष अमित सेन, मुजफ्फराबाद मंडल अध्यक्ष रजत त्यागी, बेहट मंडल अध्यक्ष बिजेंद्र सैनी, सढौली कदीम मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सत्येंद्र, जिला पंचायत सदस्य रामू चौधरी, बोकी राणा, अशोक चौधरी, प्रधान सतीश कश्यप, यशपाल प्रजापति, बाबूराम राठौर, मांगेराम शर्मा (राजन) मुकेश राणा, राजेश राणा, दिनेश शर्मा, विशाल बंसल, रोहित सैनी, प्रवेश काम्बोज, रकम सिंह, दुष्यंत राणा, करण सिंह, सोनू धीमान, ऋषिपाल उपाध्याय, हिमांशु कश्यप, ओम प्रकाश रविदासी, आशीष काम्बोज, कुलदीप काम्बोज, कविता अरोडा (महिला मोर्चा अध्यक्ष), रेणु काम्बोज, कंवरपाल राठी, सतीश राठौर, धर्मपाल सैनी सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दैनिक सर्वे बुलेटिन
Leave a Reply