अग्रोहा धाम विकास ट्रस्ट के संयोजक पहुंचे चिलकाना।
चिलकाना। अग्रोहा धाम से अग्रोहा धाम विकास ट्रस्ट के संयोजक अनंत अग्रवाल ने कस्बे में पहुंचकर समाज के विकास के बारे में चर्चा की तथा अग्रोहा धाम में होने वाले समारोह के लिए समाज के लोगों का आमंत्रित किया।
शुक्रवार को अग्रवाल सभा चिलकाना के नगर अध्यक्ष हिमांशु गर्ग के निवास पर पहुंचे अग्रोहा धाम विकास ट्रस्ट के संयोजक अनंत अग्रवाल ने समाज की गतिविधियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने आने वाली सात अक्टूबर को अग्रोहाधाम में लगने वाले मेले के लिए वैश्य समाज के लोगों को निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि मेले में देश भर के समाज के लोग शामिल होंगे तथा समाज के हित के लिए किए जाने वाले कार्यों के बारे में चर्चा की जाएगी।
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने भारी संख्या में आने का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष हिमांशु गर्ग तथा दिनेश गुप्ता ने पगड़ी और पटका पहनाकर अनंत अग्रवाल का स्वागत किया। कार्यक्रम में अजय गुप्ता, बसंत गुप्ता, संजय सिंघल, नवीन गर्ग, विभोर गर्ग, सौरभ जैन, पवन सैन आदि रहे।
Leave a Reply