कथा में राहु केतु के जन्म का वर्णन किया
चिलकाना / नगर के मोहल्ला कोठीवाला में श्रीगुरु रविदास महाराज की साप्ताहिक अमृत ज्ञान कथा का शुभारंभ आकाश काशी द्वारा फीता काटकर व संत गुरु रविदास की प्रतिमा का अनावरण करके किया गया।
बृहस्पतिवार की रात्रि को कथा के पहले दिन कथावाचक आनन्द सागर महाराज ने बताया कि श्रीगुरु रविदास के दादा हनन्द द्वारा उत्तर पश्चिम में ढोला गिरी पर्वत के जंगल में मुनीष नन्दन महाराज से पुत्र रत्न प्राप्ति का आशीर्वाद लिया गया और अपनी पत्नी चित्रकौर के पास आ गए। समय बीतने पर उनके यहां राहु का जन्म हुआ। कथा में मुख्य अतिथि आकाश काशी ने सभी से सतगुरु रविदास के बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पावन पवित्र ज्योत राहुल, रवि व दीपक पुत्र बीरसिंह के निवास से कथा प्रांगण तक ढोल नगाड़ों के साथ पहुँची।
इस अवसर पर सन्दीप कुमार, रवि कुमार, अरुण तोमर, सागर, अभिषेक, मा. मांगेराम, राहुल, सचिन, मेन पाल, अशोक वालिया, राजेश उर्फ राजू आदि सहित भारी संख्या संगत मौजूद रही। संचालन दीपक कुमार ने किया।
Leave a Reply