जिलाधिकारी सहारनपुर सख़्त : पर्यावरण संरक्षण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिलाधिकारी सहारनपुर सख़्त : पर्यावरण संरक्षण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिलाधिकारी सहारनपुर सख़्त : पर्यावरण संरक्षण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वृक्षारोपण और जियोटैगिंग का कार्य शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनपद में खाली पड़ी तथा अतिक्रमण मुक्त जमीनों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाए और इसका प्रचार-प्रसार कर आमजन को भी इसके लिए प्रेरित किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि रोपित पौधों के सत्यापन के लिए अंतर्विभागीय टीम का गठन किया गया है, जो शीघ्र ही रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई, जिला रेशम अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला विद्यालय निरीक्षक, उप कृषि निदेशक, जिला उद्यान अधिकारी और आवास विकास विभाग के अधिकारियों को सत्यापन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्यों पर रिपोर्ट न देने पर नाराजगी जताई और एक्सईन भूगर्भ विभाग को आज शाम तक पीपीटी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं “प्लास्टिक की शव यात्रा” कार्यक्रम के तहत प्लास्टिक कचरे के नियमित निस्तारण में लापरवाही बरतने पर उन्होंने छुटमलपुर के अधिशासी अधिकारी (प्रभारी नानौता) को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश जारी किए।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कैलाशपुर वेटलैंड में गिर रहे गंदे पानी की समस्या पर ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों को जागरूक करने, सीसीटीवी लगाने और ठोस निगरानी के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने ढमोला व पांवधोई नदियों पर स्थित पुलियों के दोनों ओर फेंसिंग का कार्य शीघ्र पूरा करने, सैनिटरी लैंडफिल विकसित करने, सी एंड डी वेस्ट को नियंत्रित करने और वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश भी दिए।

बैठक में डीएफओ शुभम सिंह, एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा, डीसी एनआरएलएम इन्द्रपाल सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

दैनिक सर्वे बुलेटिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *