दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट का आरोप
झिंझाना। विवाहिता ने रंगाना गांव के निवासी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है पुलिस को तहरीर देकर पति जेठ ससुर तथा चचिया ससुर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है।
थाना क्षेत्र के भी गांव डेरा भागीरथ निवासी शालू पुत्री सुशील ने पुलिस के हवाले से बताया कि उसकी शादी डेड वर्ष पहले छोटू पुत्र सुभाष निवासी रंगाना थाना झिंझाना जनपद शामली के साथ हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप हैं कि तभी से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति छोटू, ससुर सुभाष और जेठ बबलू व चाचा ससुर राहुल मार पिटाई करते आ रहे हैं। और मोटरसाइकिल की मांग करते हुए दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। वायका बीती 17 अगस्त रात्रि करीब 9 बजे का है कि उपरोक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की है तथा जान से मारने की धमकी दी है प्रार्थियों को काफी चोट लगी है।
दैनिक सर्वे बुलेटिन
Leave a Reply