सहारनपुर विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण सील और ध्वस्त

सहारनपुर विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण सील और ध्वस्त

सहारनपुर विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण सील और ध्वस्त
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जोन-1 क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उपाध्यक्ष एवं सचिव के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में एक गोदाम को सील किया गया, वहीं अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, दाबकी जुनारदार, निकट पानी टंकी क्षेत्र में हाजी इकराम द्वारा लगभग 120 वर्गमीटर क्षेत्रफल में भूतल पर बनाए जा रहे गोदाम के निर्माण कार्य को सील कर दिया गया।
वहीं टपरी रोड, परागपुर आस्था एकेडमी स्कूल के पास गुरमीत सिंह बग्गा, एहसान, हाजी जुल्फिकार और शमशाद द्वारा करीब 20 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया गया।
यह पूरी कार्यवाही सहायक अभियंता वीरेश राना, अवर अभियंता शोएब आलम सहित मेट टीम—राहुल, लाल बहादुर, अमरनाथ, रिजवान अली, विजय बिष्ट और करमवीर के सहयोग से संपन्न हुई। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि विकास क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्यवाहियां जारी रहेंगी।

दैनिक सर्वे बुलेटिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *