थाना बड़गांव में पुलिस की पाठशाला, छात्र-छात्राओं को दी साइबर व महिला सुरक्षा की जानकारी

थाना बड़गांव में पुलिस की पाठशाला, छात्र-छात्राओं को दी साइबर व महिला सुरक्षा की जानकारीथाना बड़गांव में पुलिस की पाठशाला, छात्र-छात्राओं को दी साइबर व महिला सुरक्षा की जानकारी

थाना बड़गांव में पुलिस की पाठशाला, छात्र-छात्राओं को दी साइबर व महिला सुरक्षा की जानकारी

सहारनपुर। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना बड़गांव क्षेत्रान्तर्गत दिव्या पब्लिक स्कूल में “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, हेल्पलाइन नम्बरों, कानून व्यवस्था तथा यातायात नियमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण ने बच्चों से संवाद स्थापित कर उनके प्रश्नों के उत्तर दिए और पुलिस द्वारा अपराध की स्थिति में की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी साझा की। साथ ही छात्रों को जागरूक करते हुए सुरक्षा के प्रति सजग रहने और नियमों का पालन करने की अपील की गई।

दैनिक सर्वे बुलेटिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *