थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा चैन स्नैचिंग के अभियोग का सफल अनावरण, 05 हजार रूपये का इनामी 01 चैन स्नैचर अभियुक्त गिरफ्तार

थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा चैन स्नैचिंग के अभियोग का सफल

थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा चैन स्नैचिंग के अभियोग का सफल अनावरण, 05 हजार रूपये का इनामी 01 चैन स्नैचर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चैन बेचकर हिस्से में आये 10,000/- रूपये बरामद।

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर, थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 19.04.2025 को राजकीय स्कूल के मैदान के सामने से अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा वादिया के गले से चैन स्नैचिंग की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध मे थाना सिविल लाइन पर मु0अ0स0 -99/25 धारा 304 बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा घटना के अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा 500 से अधिक कैमरों का गहन अवलोकन किया तथा साक्ष्यों के आधार पर 01 अभियुक्त की पहचान कर आज दिनांक 30.08.2025 को बाटला हाउस पहलवान चौक गली नं0-2 से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चैन बेचकर हिस्से में आये 10 हजार रूपये बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. ओवेश उर्फ उवेश उर्फ शूटर पुत्र मौ0 अफसर निवासी मकान न0642/4 शास्त्रीनगर बागों वाली गली थाना नौचंदी जनपद मेरठ उम्र 20 वर्ष

बरामदगी-
✅ 10,000/- रूपये(मु0अ0सं0 99/25 धारा 304 बीएनएस से सम्बन्धित)

गिरफ्तार अभियुक्त ओवेश उर्फ उवेश उर्फ शूटर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0- 99/25 धारा- 304,317(2) बीएनएस थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर
2. मु0अ0सं0- 22/24 धारा- 414,420,465,482 आईपीसी थाना सदर बाजार जनपद मेरठ
3. मु0अ0सं0- 49/24 धारा- 392/411आईपीसी थाना कंकड़ खेड़ा जनपद मेरठ

गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
1. उ0नि0 गौरव कुमार थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
2. उ0नि0 श्री उधम सिंह थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
3. का0 408 अंकित थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
4. का0 58 ब्रह्मदेव थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
5. का0 1921 मोहित कुमार थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
6. का0 1923 सुधीर थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।

नोट- गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का चोर/लूटेरा अभियुक्त हैं व थाना सिविल लाईन पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 99/25 धारा 304 बीएनएस में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा 05 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *