□ विधायक राजीव कुमार और महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने भी पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराया
🖊 महफूज़ अली, दैनिक सर्वे बुलेटिन
📍 सहारनपुर | Political Coverage
-
चमन पैलेस में भाजपा द्वारा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया।
-
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि
-
भाजपा का जन्म वर्ष 1980 में हुआ।
-
पहले जनसंघ और फिर भाजपा ने अपनी नीतियों और नेतृत्व के दम पर देश में अपनी पहचान बनाई।
-
आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।
-
भाजपा ने राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ राजनीति की है।
-
2014 का लोकसभा चुनाव भाजपा के इतिहास का सबसे सफल चुनाव रहा।
-
1991 के बाद पहली बार किसी पार्टी को 30% से अधिक वोट शेयर मिला।
-
भाजपा की नीति “राष्ट्र प्रथम” पर आधारित है।
-
-
विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि
-
कश्मीर में केसर की जगह बारूद उगने की परंपरा खत्म हुई।
-
सांस्कृतिक पहचान का अभाव अब नहीं रहा।
-
वर्ष 2014 को इतिहास में राष्ट्रीय पुनर्जागरण के वर्ष के रूप में याद किया जाएगा।
-
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक वैश्विक महाशक्ति की ओर बढ़ा।
-
मोदी के नेतृत्व में देश ने आशा की किरण देखी और गौरवशाली परिवर्तन की यात्रा शुरू हुई।
-
-
महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि
-
आपातकाल का विरोध हमारी लोकतंत्रात्मक निष्ठा को प्रमाणित करता है।
-
पं. दीनदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में उभरा विपक्ष ही विकल्प बना।
-
अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी भारतीय लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं।
-
भाजपा के पास अखिल भारतीय नेतृत्व और संगठन है।
-
डबल इंजन सरकार (मोदी-योगी) ने देश का चित्र बदल दिया है।
-
नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 9 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए।
-
उत्तर प्रदेश आज दंगा मुक्त और कानून व्यवस्था युक्त प्रदेश बना है।
-
यूपी में सबसे अधिक एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेट्रो, रेलवे, हर घर नल योजना आदि योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है।
-
भारत अब विकसित भारत की ओर अग्रसर है।
-
-
सम्मेलन में मौजूद प्रमुख नेता:
-
भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई
-
पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा
-
पूर्व मंत्री संजय गर्ग
-
पाली कालड़ा (पंजाबी समाज अध्यक्ष)
-
पूर्व महापौर संजीव वालिया
-
पूर्व अध्यक्ष अमित गगनेजा, के एल अरोड़ा, विजय माहेश्वरी, प्रेमपाल कटारिया, सुपनीत सिंह, मनोज ठाकुर, गौरव गर्ग (मीडिया प्रभारी) सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।
-
Leave a Reply