आतंकवाद का पुतला दहन किया

आतंकवाद का पुतला दहन किया

आतंकवाद का पुतला दहन किया

शामली। विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जम्मू कश्मीर के पहनगाम में हुए आतंकी हमले की कडे शब्दों में निंदा करते हुए आतंकवाद का पुतला दहन किया है। देर शाम कैंडल मार्च निकालते हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा को शांति प्रदान किए जाने लिए प्रार्थना की गई। आतंकी घटना को लेकर लोगों में दिनभर रोष दिखाई दिया।

आतंकवाद का पुतला दहन किया

आतंकवाद का पुतला दहन किया

बुधवार को शहर के मौहल्ला काजीवाडा निवासी नागरिकों ने शहर के वीवी इंटर कालेज के बाहर जमकर नारेबाजी कर आतंकवाद का पुतला दहन किया। सभासद प्रतिनिधि सलमान अहमद के नेतृत्व में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजीर की गई।

उन्होने कहा कि गत 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में देश के विभिन्न कोनों से घूमने गए पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा आतंकी हमला कर 26 लोगों को मौत के घाट उतारने की घटना को कायरतापूर्ण बताते हुए इसकी घोर निन्दा की।

भारत सरकार से मांग की कि इन आतंकवादियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई कर सबक सिखाया जाए। इस अवसर पर वसीम अली, फरमान, इरशाद, नौशाद, नदीम, महबूब, नफीस, ताहिर, उमरदराज, सलीम आदि मौजूद रहे।

शहर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहर के फव्वारा चौक पर आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस अवसर पर विशाल निर्वाल ने आतंकियों के कायराना हमले की निंदा करते हुए केन्द्र सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की।

मनोज चौधरी जिला प्रभारी शामली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *