पहलगाम की घटना पर जवाबी कार्यवाही सुनिश्चित हो:
महफ़ूज़ अली, दैनिक सर्वे बुलेटिन
नानौता (सहारनपुर)।
भाजपा नेता व नानौता चेयरमैन पति अफज़ाल खान ने पहलगाम घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों के सम्मान में अफज़ाल खान के निवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
पहलगाम की घटना पर जवाबी कार्यवाही सुनिश्चित हो: अफज़ाल खानपहलगाम की घटना पर जवाबी कार्यवाही सुनिश्चित हो: अफज़ाल खान
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अफज़ाल खान ने कहा कि:
- आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर किया गया हमला कायराना है।
- यह हमला केवल पर्यटकों पर नहीं बल्कि पूरी इंसानियत पर हमला है।
- हम सभी इस कायराना हमले की कड़ी मज़म्मत करते हैं।
अफज़ाल खान ने कहा कि हमें अपने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से केवल उम्मीद ही नहीं, बल्कि पूरा यक़ीन है कि इस हमले का ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा कि भविष्य में किसी भी आतंकी समूह की भारत पर कायराना हरकत करने की हिम्मत नहीं होगी।
उन्होंने अपने निवास पर साथियों की मौजूदगी में आतंकी हमले पर गहरा दुःख व्यक्त किया। अफज़ाल ने यह भी कहा कि:
- फेलियर किसका रहा, यह देखने का समय नहीं है।
- अभी समय आतंकवाद पर सीधा प्रहार करने का है।
- दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सरकार को करनी चाहिए और सरकार जरूर करेगी।
- पूरा देश हमले में मारे गए लोगों के साथ खड़ा है।
- पीड़ित परिवारों के दर्द को समझते हुए जवाबी कार्यवाही अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर मौजूद प्रमुख लोग:
- पूर्व सभासद अमाजद खान
- मौलाना असद अली
- सभासद शाहिद खान, कालू खान
- नसीम सिद्दीक़ी
- शमशेर प्रमुख
- सलमान मलिक
- सभासद सादिक सैफी
- मास्टर शौक रजा आब्दी
- सभासद फराज़ सिद्दीक़ी
- सभासद राजपाल
- सभासद विश्वास
- तेजपाल सैनी
- सभासद रिज़वान सिद्दीक़ी
- पूर्व सभासद रामपाल सिंह
- पूर्व सभासद अनीस कुरैशी
सभी ने एक स्वर में आतंकी घटना की निंदा करते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।
Leave a Reply