अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह रोहाना कलां में सम्पन्न हुआ।

अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह

अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह

रोहाना कलां, 10 मई 2025 -आईपीएल फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत राइज फाउंडेशन द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन समारोह आज किसान समृद्धि केन्द्र, आईपीएल शुगर यूनिट, रोहाना कलां में सम्पन्न हुआ।

समारोह के दौरान कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले 40 ग्रामीण इंटर्न्स को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री लोकेश कुमार (यूनिट हेड) श्री अरविन्द जी (गन्ना विभाग प्रमुख),श्री राकेश कुमार तिवारी (H.R) श्री संजीव चौधरी (डिप्टी मैनेजर, गन्ना विभाग), श्री मुनीर (प्रोजेक्ट हेड, राइज फाउंडेशन), एवं श्री सतवीर सिरोही (कार्यक्रम समन्वयक) मंचासीन रहे।

मुख्य अतिथि श्री लोकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा:

“हमारी यूनिट सदैव किसानों और युवाओं के हित में कार्यरत रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से इंटर्न्स को व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा डाटा कलेक्शन की महत्ता से परिचित कराया गया है, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *