सड़क हादसे में घायल ASP युवा नेता पुष्पेंद्र बौधियान का निधन
चिलकाना / सरसावा के निकट सड़क दुर्घटना में घायल नथमलपुर गांव निवासी भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष युवा नेता पुष्पेंद्र बौधियान का ईलाज़ के दौरान निधन हो गया। जिससे भीम आर्मी संगठन सहित दलित समाज मे शोक की लहर दौड़ पड़ी। बतातें चलें कि पुष्पेंद्र बौधियान को चंद्रशेखर आजाद का करीबी माना जाता था।
वह भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के शुरुआती दिनों से ही जुड़े हुए थे। वह संगठन व पार्टी के संघर्ष के जनता की निःस्वार्थ सेवा भी करते आ रहे थे। इसी कारण आज उनके निधन पर समर्थकों व परिजनों के साथ ही सैंकड़ो की संख्या में अन्य लोग भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। पुष्पेंद्र अपने पीछे पत्नी सहित 2 छोटे छोटे बच्चों को छोड़कर इस दुनिया से चले गए है।
पुष्पेंद्र का 03 दिन पूर्व सरसावा के निकट एक कार के साथ एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था।आज शाम करीब 3 बजे पुष्पेंद्र ने सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मौत की सुनते ही उनके परिजनों, समर्थकों व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।
Leave a Reply