भाजपा छोड़ गुज्जर समाज हाथी पर सवार देवबन्द फ्लोदा गांव में भाजपा छोड़ गुज्जर समाज के सेकड़ो लोग बसपा में शामिल
सहरनपुर -गांव फलौदा विधानसभा देवबंद में गुर्जर समाज ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । इस मौके पर पूर्व एमएलसी व मंडल के मुख्य कोऑर्डिनेटर डॉक्टर मेगराज सिंह जरावरे एवं नरेश गौतम मुख्य मंडल प्रभारी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी से तरस्त होकर जो लोग आज बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए हैं उनके मान सम्मान में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने देंगे ।
भाजपा छोड़ गुज्जर समाज हाथी पर सवार देवबन्द फ्लोदा गांव में भाजपा छोड़ गुज्जर समाज
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगपाल सिंह ने तथा संचालन सुशील जायसवाल जिला संयोजक बहुजन समाज पार्टी ने किया ।
भारतीय जनता पार्टी में छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में चौधरी विकास गुर्जर प्रधान,सेठपाल गुर्जर, वेदपाल गुर्जर, चौधरी सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, चो. सिलाब सिंह गुर्जर, चौ. सुधीर, मांगेराम, विपिन, सुक्कूड, सत्यपाल सिंह, दिनेश, चौ. सोमपाल, राजेश, चौ. महिपाल, अय्यूश आदि लोग मौजूद रहें।
दैनिक सर्वे बुलेटिन
Leave a Reply