बैंक व एटीएम के बाहर संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर

बैंक व एटीएम के बाहर संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर

बैंक व एटीएम के बाहर संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर

सहारनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा शुक्रवार को जिलेभर के बैंकों और एटीएम के आसपास गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाशी ली गई।पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद बैंक सुरक्षा कर्मियों से बातचीत कर सुरक्षा-व्यवस्था से जुड़े उपकरणों की जांच की और उन्हें सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राहकों को भी सतर्कता बरतने की अपील की गई।
पुलिस का कहना है कि त्योहारों के समय और भीड़भाड़ वाले दिनों में असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में बैंक और एटीएम सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना बेहद आवश्यक है।

दैनिक सर्वे बुलेटिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *