भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सभी विषयों की एकरूपता को दर्शाने के उद्देश्य से कक्षा 10th की बहनों ने अपना प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण किया।
भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में 5 मई 2025 को “नई शिक्षा नीति के तहत “सभी विषयों की एकरूपता को दर्शाने के उद्देश्य से कक्षा 10 ‘ए’ 10 ‘डी’ व 9 ‘ए’ की बहनों ने अपना प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को इको क्लब से जोड़ते हुए , उन्हें कला व विज्ञान विषय की महत्ता समझायी गयी। जिसमें सभी बहनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । इस प्रोजेक्ट का संचालन श्रीमती दीप्ति तिवारी जी व कला विभाग से श्रीमती रेशु सैनी जी ने अपने कुशल नेतृत्व में किया।
इस कार्यक्रम को पूर्ण कराने में उद्यान विभाग प्रमुख श्रीमती शालिनी ठाकुर जी का भरपूर सहयोग रहा। प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल जी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया व इस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने पर छात्राओं को बधाई दी
Leave a Reply