पूर्व सैनिक के भाई पर हमले के पांच आरोपी अब तक फरार, ढोल मुनादी और नोटिस के जरिए दी गई चेतावनी

पूर्व सैनिक के भाई पर हमले

पूर्व सैनिक के भाई पर हमले के पांच आरोपी अब तक फरार, ढोल मुनादी और नोटिस के जरिए दी गई चेतावनी

थानाभवन (शामली)। ग्राम भनेड़ा उद्दा में होली के दिन हुए जानलेवा हमले के पांचों आरोपित अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पूर्व सैनिक देवेंद्र सिंह के भाई परमवीर पर हुए इस हमले के मामले में थाना भवन पुलिस ने हिमांशु, दीपांशु, शिवकुमार, सीमांत और उदय सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रखा है।

हमले के बाद से ही पांचों आरोपित फरार हैं।पुलिस द्वारा लगातार दबिश देने के बावजूद कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस बीच, न्यायालय कैराना ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिए हैं और जिला न्यायालय से उनकी अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। शिवकुमार की हाईकोर्ट से भी अग्रिम जमानत याचिका निरस्त की जा चुकी है।

इसी क्रम में सोमवार को उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव भनेड़ा उद्दा पहुंचकर सीमांत नाम के आरोपित की बदौलत माननीय न्यायालय का आदेश अनाउंसमेंट के माध्यम से पढ़कर सुनाया और घरों पर नोटिस चस्पा किए।

सूत्रों की जानकारी के अनुसार सीमांत नाम के आरोपित की फरारी के दौरान ही हरियाणा के करनाल जिले के किसी गांव से शादी भी हुई है जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पूर्व सैनिक देवेन्द्र सिंह का कहना है कि वें कानून को मानने वाले लोग हैं देश सेवा सकून से रह रहे थे रंजिशन लोगों ने जीना मुश्किल कर दिया है अब वे कानून की शरण में हैं देखना है कि न्याय कब तक मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *