चेयरमैन पर सांठगांठ के चलते अपने चेहते आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को रखने का आरोप

चेयरमैन पर सांठगांठ के चलते अपने चेहते आउटसोर्सिंग

चेयरमैन पर सांठगांठ के चलते अपने चेहते आउटसोर्सिंग

शामली। स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने चेयरमैन पर सांठगांठ के चलते अपने चेहते आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को रखने का आरोप लगाते हुए कार्यबहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया।

चेयरमैन पर सांठगांठ के चलते अपने चेहते आउटसोर्सिंग

चेयरमैन पर सांठगांठ के चलते अपने चेहते आउटसोर्सिंग

स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को नगर पालिका में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अमित कुमार व प्रवीन कुमार ने कहा कि नगर पालिका परिषद शामली में आउटसोर्सिंग मैन पॉवर आपर्ति कार्य के अन्तर्गत सफाई कर्मचारी रखे जाने के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित करायी गयी थी। जिसके लिए आवेदन मांगे गये थे।

जिसके अन्तर्गत कई गरीब परिवार असहाय व्यक्तियो ने इसके लिए आवेदन किया गया। जिनकी संख्या लगभग 136 फार्म प्राप्त हुए। जोकि हर प्रकार की सफाई का कार्य करने को तैयार है, लेकिन नगर पालिका के चैयरमेन अरविन्द संगल द्वारा अपनी सांठ-गांठ कर हठधर्मिता दिखाते हुए अपने चहेते व्यक्तियों को रखने का आरोप लगाया।

जिसमें नगर पालिका चैयरमेन द्वारा तानाशाही दिखायी जा रही है। नगर पालिका परिषद शामली की दोनो यूनियन द्वारा लगातार 150 व्यक्तियो की मांग पिछले तीन वर्षों से की जा रही है।कहा कि जो व्यक्ति रखे जायें वह गरीब निराश्रित परिवार के ही व्यक्ति रखे जायें। चेयरमैन द्वारा तानाशाही चलाने के सम्बन्ध में यूनियन द्वारा कर्मचारियो की मांग पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है कि बढ़ते क्षेत्रफल को दृष्टिगत रखते हुए 150 व्यक्ति शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए रखे जायें।

कहा कि दोनो यूनियन की मांग पर कोई विचार नही किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रवीन कुमार, अध्यक्ष अमित कुमार, महासचिव विनोद निर्वाल आदि मौजूद रहे।

दैनिक सर्वे बुलेटिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *