चिलकाना के दो सरकारी स्कूलों को पटनी से संबद्ध किया गया, छात्रों को दूर जाना पड़ेगा

चिलकाना के दो सरकारी स्कूलों को पटनी

चिलकाना के दो सरकारी स्कूलों को पटनी से संबद्ध किया गया,

चिलकाना / जर्जर हालत में हो चुके दो सरकारी स्कूल को शिक्षा विभाग ने निकट के गांव पटनी के स्कूल से संबद्ध कर दिया है। अब बच्चों को अपने घर से कई किलोमीटर दूर पढ़ने के लिए जाना पड़ेगा।
चिलकाना में प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय एक खंडहर नुमा भवन में पढ़ रहे थे। इस विद्यालय की हालत खराब हो चुकी थी। स्कूल के कमरों की छत टूट गई थी। बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों ने स्कूल प्रांगण में तिरपाल डालकर उनके बैठने की व्यवस्था कर रखी थी।

गर्मी तथा बरसात में बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पिछले एक दशक से स्कूल के भवन के निर्माण की मांग निरंतर चल रही थी। बेसिक शिक्षा विभाग स्कूल भवन का निर्माण नहीं कर पा रहा था। जिस भवन में यह स्कूल चल रहा है, वह जैन समाज की भूमि है। जैन मंदिर इस जमीन की व्यवस्था को देखता है। जैन समाज चाहता था कि यह जमीन जैन मंदिर को मिल जाए।

कई बार जैन समाज ने बेसिक शिक्षा विभाग को यह जमीन लौटाने की मांग की। शिक्षा विभाग के पास अन्य कोई विकल्प न होने के कारण स्कूल इसी टूटे-फूटे भवन में चलता रहा। अनेक बार अधिकारियों ने स्कूल का निरीक्षण किया था। भवन को बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

तभी से शिक्षा विभाग नए भवन की तलाश में लगा हुआ है। जिलाधिकारी के 17 मई को दिए गए निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी सरसावा को बरसात से पहले ही स्कूल भवन को खाली करने का पत्र जारी कर दिया। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी के आदेश पर चिलकाना के दोनो स्कूल को पटनी के जूनियर हाई स्कूल से संबंध कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *