चिलकाना थाना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर, एक वारण्टी अभियुक्त व एक खनन से भरा डम्पर पकड़ा

चिलकाना थाना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर, एक वारण्टी अभियुक्त व एक खनन से भरा डम्पर पकड़ा

चिलकाना थाना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर, एक वारण्टी अभियुक्त व एक खनन से भरा डम्पर पकड़ा

चिलकाना / थाना पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन सवेरा‌‌‌ के अन्तर्गत एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस टीम ने अदालत के आदेश पर एक वारण्टी को गिरफ्तार किया, व चैकिंग के दौरान अवैध खनन से भरा एक डम्पर भी पकड़ा है।

डीआईजी द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक शातिर आरोपी नशा तस्कर मोहसीन पुत्र मजीद निवासी ग्राम फिरोजाबाद थाना चिलकाना को ग्राम पटनी के जंगल से गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

चिलकाना थाना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर, एक वारण्टी अभियुक्त व एक खनन से भरा डम्पर पकड़ा

चिलकाना थाना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर, एक वारण्टी अभियुक्त व एक खनन से भरा डम्पर पकड़ा

आरोपी मोहसिन के खिलाफ पूर्व से चोरी, नशा व शराब तस्करी करने के सम्बन्ध में भी छ: मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ चन्द्रसैन सैनी, एसआई सतीश कुमार, हैड कांस्टेबल वतन पंवार व कांस्टेबल अनुज राणा शामिल रहे। दूसरी ओर पुलिस टीम ने नशा तस्करी मामले में फरार चल रहे वारण्टी अरशद उर्फ छोटा उर्फ बुम्बा पुत्र नानू निवासी ग्राम बुड्डाखेडा थाना चिलकाना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने में एसआई अंकित कुमार व कांस्टेबल राजीव कुमार शामिल रहे। इसके साथ साथ राजस्व एवं पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध खनन से भरा एक डम्पर भी पकड़ा है। जिसको थाना लाकर सीज़ किया  गया है।

दैनिक सर्वे बुलेटिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *