चोरी का सामान बेचने जा रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करनी शुरू कर दी।

चोरी का सामान बेचने जा रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल

चोरी का सामान बेचने जा रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल

नागल. थाना नागल क्षेत्र में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। जिस कारण पुलिस ने चोरी के सामान को बेचने जा रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

चोरी का सामान बेचने जा रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल

चोरी का सामान बेचने जा रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जानकारी के अनुसार किसी भी घटना से निपटने के लिए पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर थी और लगातार आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयासरत थी लेकिन पुलिस को उस समय कामयाबी हाथ लगी जब वह सटीक सूचना पर नागल – पांडोली के मध्य रेलवे अंडरपास से एक बाइक पर चार युवक आते दिखाई दिए तो पुलिस ने बिना किसी देर किए चारो युवकों की घेराबंदी कर पकड़ लिया और थाने लाकर उनसे कड़ाई से पूछताछ करनी शुरू कर दी।

जहांपर उन्होंने नशे की लत पूरी करने के लिए अपने जुर्म का इकबाल किया है। जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ एक गैस सिलेंडर टंकी इंडेन, एक ग्लैंनडर मशीन, एक पंखे की मोटर, एक मोबाइल, पंखा व एक स्पलेंडर बाइक संख्या UP11/CB/3454 बरामद हुई है।

आरोपियों की पहचान रजत कुमार, प्रताप, सचिन व सलमान निवासीगण पांडोली थाना नागल जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में निरुद्ध कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र सिंह, उपनिरीक्षक महेश चंद, जितेंद्र कुमार व हरकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

दैनिक सर्वे बुलेटिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *