शामली में कांग्रेस की बैठक: बूथ स्तर तक संगठन को मज़बूत करने पर दिया गया ज़ोर

शामली में कांग्रेस की बैठक: बूथ स्तर तक संगठन कांग्रेस पार्टी

शामली में कांग्रेस की बैठक: बूथ स्तर तक संगठन कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूर करने पर बल दिया

शामली। रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के सदस्य ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय पर जिला व शहर कांग्रेस कमैटी के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूर करने पर बल दिया गया।’

रविवार को जिला व शहर कांग्रेस कमैटी शामली के कॉर्डिनेटर नवनीत भारद्वाज, गुफरान काजमी व ज्ञानेन्द्र सिंह राघव ने शहर के विश्वकर्मानगर स्थित ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होने कहा कि जिले में कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने का काम करे। गांव गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाये। कांग्रेस की नीतियों से युवाओं को अवगत कराया जाये। यही नही बूथ कमैटियों का गठन कर बूथों को मजबूत करे ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सीटे हासिल कर सरकार बनाने का काम करे।

उन्होने कहा कि पार्टी के सांसद राहुल गांधी जनता के बीच जाकर उनको दुख दर्द समझ रहे है। उन्होने भारत जोडा पैदल यात्रा की। यही नही विभिन्न राज्यों में जाकर गरीब, असहाय और वंचितों का हाल जाना। यही कार्य पार्टी का हर कार्यकर्ता करे, जिससे पार्टी मजबूत हो सके।

ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्र प्रेमी पार्टी है। कांग्रेस ने देश के लिए अनेकों कुर्बानी दी है। पार्टी के हर कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्टी पर गर्व है और कांग्रेस पार्टी आने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से उभरकर सामने आयेगी। इस अवसर पर वैभव गर्ग, प्रवीण तरार, बाबू खान,ओमवीर उपाध्याय, आलम चौधरी, बिजेन्द्रपाल वर्मा, सुरेन्द्र सरोहा, शेखरपाल, पुनीत शर्मा, डा. श्रीपाल सिंह, सोहिल धीमान, रविन्द्र आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *