डीआईजी अभिषेक सिंह ने सहारनपुर परिक्षेत्र का किया पदभार ग्रहण पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया।

डीआईजी अभिषेक सिंह ने सहारनपुर परिक्षेत्र का किया पदभार ग्रहण

डीआईजी अभिषेक सिंह ने सहारनपुर परिक्षेत्र का किया पदभार ग्रहण।

सहारनपुर। डीआईजी अभिषेक सिंह ने परिक्षेत्र सहारनपुर का औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके स्वागत में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवान ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन और पुलिस अधीक्षक यातायात सिद्धार्थ वर्मा के साथ मिलकर डीआईजी अभिषेक सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया।

कार्यभार ग्रहण के उपरांत डीआईजी ने अधिकारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और जनसहयोग को प्राथमिकता देने की बात कही। डीआईजी अभिषेक सिंह के अनुभव और नेतृत्व से क्षेत्रीय पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली बनाए जाने की उम्मीद की जा रही है।

दैनिक सर्वे बुलेटिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *