शामली में पहली जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

शामली में पहली जिला स्तरीय योगासन

शामली में पहली जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

पहली जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता हुई
शामली। शहर के सैंट आरसी कांवेट स्कूल में शामली जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से में पहली जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में बहुत से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन अरविंद संगल, एशियन योगासन भारत गोल्ड मैडलिस्ट अनुराग मलिक और स्कूल की प्रधानाचार्या उजमा जैदी ने किया। इस दौरान प्रथम जिला योगासन स्पॉट संगठन शामली में सुरेंद्र सिंह अध्यक्ष, डॉक्टर कुलदीप पंवार सचिव, कोषाध्यक्ष प्रशांत मलिक ने कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। संरक्षक सुकेंद्र आचार्य के द्वारा जो अभी जोनल प्रभारी अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा प्रणव ध्वनि का उच्चारण और वैदिक मंत्रों के साथ प्रारंभ किया।

इसके बाद कार्तिक पाल ने योग की संगीतमय प्रस्तुति दी। विजेता खिलाड़ियों में ट्रेडिशनल सब जूनियर वर्ग में राधिका मलिक को प्रथम, और राधिका को द्वितीय स्थान और इजमा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। लड़कों में कार्तिक पाल को प्रथम, आरिज हुसैन, कार्तिज्ञ चौहान को द्वितीय तथा पार्थ चौहान, अंशु को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। आर्टिस्टिक सब जूनियर लड़कियों में शैवी और लड़कों में पार्थ ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, राजीव राठी, अनुराग मलिक, प्रशांत मलिक, कुलदीप पंवार, दीपक कालखंडे, सत्यम मलिक के द्वारा प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र वितरित किए। निर्णायक मंडल में राजीव राठी, प्रशांत मलिक, राज त्यागी, सत्यम मलिक, मनमोहन, प्रेक्षी, हिमांशु, अभिषेक मलिक, अंकित ख़ेवाल योगाचार्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *