डीएम की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा कमाण्डिग आफिसर्स की बैठक
शामली। नागरिक सुरक्षा शामली द्वारा हवाई हमले के दौरान रात्रि के समय ब्लैक आउट होने पर नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्य के सम्बन्ध में डीएम अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा कमाण्डिग आफिसर्स की बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि शामली की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए केस ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास नागरिको को सम्भावित आपातकालीन परिस्थितियों जैसे कि हवाई हमले या बड़े आपदाओं की स्थिति में सतर्क रहने और त्वरित प्रतिक्रिया देने हेतु तैयार करने के उद्देश्य से किया गया।
उन्होने कहा कि ब्लैक आउट के समय क्या करें। एयररेड सायरन बजने पर शान्तिपूर्वक अपने सुरक्षित स्थान पर शरन लें। अफवाहों से बचे और प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करें। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवको व स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें। मॉकड्रिल को गम्भीरता से ले ताकि आपातकाल की स्थिति में जान-माल की हानि को न्यूनतम किया जा सके। घबराये नही। बच्चों एवं पूरे परिवार को जागरूक करें।
मोबाइल या रेडियों पर सरकारी अलर्ट सुने। सुरक्षित शरण स्थल एवं बंकर की जानकारी लें। अपने घर में मजबूत बिना खिडकी वाला कमरा तैयार रखे। शरण स्थल तक जल्दी से पहुंचने का रास्ता पहले से तय करें। जरूरी वस्तुएं तैयार रखे। जैसे- पीने का पानी कम से कम तीन दिन का। सूखा भोजन बिस्कुट, ड्राई फुड आदि रखे। प्राथमिक चिकित्सा कीट, टार्च एवं एक्स्ट्रा सेल रखे।
जरूरी दस्तोवज जैसे आईडी, मेडिकल रिपोर्ट आदि सुरक्षित रखे। खिडकियों पर मोटे काले कागज लगाये। शीशे से दूर रहे, जमीन पर लेट जाये। हवाई हमले के बाद बाहर तभी निकले जब सरकारी निर्देश मिले। इस दौरान एसपी रामसेवक गौतम, एडीएम न्यायिक परमानंद झा, एएसपी संतोष कुमार सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।
Leave a Reply