धूमधाम से मनाया गया पृथ्वी दिवस, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक

धूमधाम से मनाया गया पृथ्वी दिवस, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण

मिर्ज़ापुर (सहारनपुर)

क्षेत्र के गाँव जाटोवाला स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में इको क्लब के सदस्यों द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पृथ्वी संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की प्रेरणा दी। साथ ही, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश कुमार धीमान और प्रधानाध्यापक राम कृष्ण के नेतृत्व में विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से पृथ्वी संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

पृथ्वी दिवस के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि पृथ्वी दिवस की शुरुआत 22 अप्रैल 1970 को सीनेटर गेलोड नेल्सन द्वारा की गई थी। तब से यह दिन पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और लुप्त प्रजातियों जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता फैलाना है।

इस वर्ष का पृथ्वी दिवस 2025 की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ब्रह्मांड है” रखी गई। शपथ ग्रहण में विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें कल्पना सागर, सुमन चौरसिया, शहनाज परवीन, अर्चना रानी, कविता देवी, कुशल पाल, देवेंद्र कुमार, सतीश कुमार (सहायक अध्यापक) और इको क्लब के सदस्य तनिष्का, कनक, आयशा अंजुम, वंश, विवेक, तनु, राधिका आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

पृथ्वी दिवस के इस आयोजन ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग और जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *