ईद उल अजहा को लेकर थाना भवन में शांति समिति की बैठक, थाना प्रभारी ने दिए दिशा-निर्देश

ईद उल अजहा को लेकर थाना भवन

ईद उल अजहा को लेकर थाना भवन में शांति समिति की बैठक, थाना प्रभारी ने दिए दिशा-निर्देश

थानाभवन आगामी ईद उल अजहा पर्व को लेकर थाना भवन थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी, धर्मगुरु और पत्रकार मौजूद रहे।
थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है।

सभी लोग पर्व को शांति और सहयोग के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कुर्बानी खुले स्थान पर न की जाए, इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और वातावरण भी प्रभावित होता है। कुर्बानी के बाद उत्पन्न अवशेष को नगर पंचायत द्वारा खुदवाए गए गड्ढों में ही निस्तारित किया जाए, इसे किसी भी हालत में खुले में न फेंका जाए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत को भी निर्देशित किया गया है कि साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर नजर रखने की अपील भी की गई।

यदि किसी व्यक्ति को कोई समस्या या संदेह हो, तो वह सीधे थाना प्रशासन से संपर्क करें।बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर थाना भवन चेयरमैन पति हाजी राव जमशेद, नगर पंचायत सभासद गण पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, भारत भूषण, कस्बे और क्षेत्र से सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *