गन्ना आयुक्त ने ली गन्ना सर्वेक्षण समीक्षा बैठक
सहारनपुर। गन्ना भवन के सभागार में सहारनपुर मण्डल के तीनो जनपदों की गन्ना सर्वे की अभी तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए उप गन्ना आयुक्त ओ. पी .सिंह ने कड़े निर्देश दिए हैं कि गन्ना सर्वे के कार्य को निर्धारित समय के अन्तर्गत पूरा करना सुनिश्चित किया जाये। उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि सभी निरीक्षण अधिकारी अपने निरीक्षण में तेजी लाएं और गुणवत्तापूर्वक गन्ना सर्वे करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के लिए लगे सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, सचिव प्रभारी, गन्ना विकास निरीक्षक तथा चीनी मिलों के महाप्रबंधक गन्ना और अन्य चीनी मिलों के अधिकारी जिनकी अभी तक की निरीक्षण की स्थिति कम है तो सभी निरीक्षण अधिकारी अपने-अपने लक्ष्यों के अनुसार प्रगति लाएं।
समीक्षा बैठक में तीनों जिलों के सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों तथा सभी चीनी मिलों के महाप्रबंधक गन्ना उपस्थित रहे।
दैनिक सर्वे बुलेटिन
Leave a Reply