गांव ख्यावड़ी में मृतक आशुतोष का शव पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर

गांव ख्यावड़ी में मृतक आशुतोष का शव पहुंचा

गांव ख्यावड़ी में मृतक आशुतोष का शव पहुंचा, गांव में शोक की लहर

थाना भवन क्षेत्र के गांव ख्यावडी निवासी आशुतोष पुत्र सतीश की जनपद सहारनपुर के नागल में गोली मारकर कर हत्या कर दी गई थी।मृतक आशुतोष सहारनपुर स्थित देवभूमि यूनिवर्सिटी का बी.फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र था।शनिवार को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई।रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब उसका शव पैतृक गांव ख्यावड़ी पहुंचा, तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में आशुतोष का अंतिम संस्कार किया गया।

गांव ख्यावड़ी निवासी सतीश कुमार का बेटा आशुतोष देवभूमि यूनिवर्सिटी, सहारनपुर में बी.फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था। शनिवार को वह नागल के आईएमटी कॉलेज में परीक्षा देने गया था।

दोपहर करीब 12:30 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद जब सभी छात्र बाहर निकले, तभी गागलहेड़ी की ओर से एक सफेद ब्रेजा कार और एक बाइक पर सवार छह नकाबपोश युवक पहुंचे। हमलावरों ने छात्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

छात्रों द्वारा विरोध करने पर हमलावर भागने लगे। इसी दौरान कार सवार एक युवक ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली आशुतोष के माथे पर लग गई थी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

रविवार को आशुतोष का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक की मां बार-बार बेहोश हो रही थीं, वहीं पिता सतीश कुमार और भाई विशाल का भी रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे गांव में शोक का माहौल था और बड़ी संख्या में लोग आशुतोष के अंतिम दर्शन और परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *