गौशालाओं में अव्यवस्था के विरोध में धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
कैराना। विभिन्न गौशालाओं में अव्यवस्थाओं के आरोप लगे हैं। इसी को लेकर तहसील में धरना-प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।
मंगलवार को संयुक्त विकास शोषित कल्याण संघ व हिंदुत्व सुरक्षा सेना के सदस्यों ने तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि जनपद शामली में गोवंशों की स्थिती दयनीय है।
आरोप है कि अलीपुर व इस्सोपुर टील में स्थित गौशालाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इन गौशालाओं में गोवंशों के कंकाल पाए गए थे, जिनकी जांच कराई जानी चाहिए। इसके आलावा सींगरा व बीबीपुर हटिया में गौशालाओं को बंद कर दिया गया है। बीबीपुर में गोचरण की 185 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा है। रात में अगर कोई गोवंश दुर्घटना में घायल हो जाता है, तो उसके उपचार को कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने गौशालाओं में सुविधाएं बढाये जाने की मांग की गई। इस अवसर पर सचिन शर्मा, अश्वनी शर्मा, वंश शर्मा, मेनपाल, रोहित तोमर आदि मौजूद रहे।गौशालाओं में अव्यवस्था के विरोध में धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
Leave a Reply