जीआईएस सर्वे को निरस्त कराने को सांसद को सौंपा ज्ञापन क़ाज़ी इमरान मसूद से मुलाकात की।

जीआईएस सर्वे को निरस्त कराने को सांसद को सौंपा ज्ञापन

जीआईएस सर्वे को निरस्त कराने को सांसद को सौंपा ज्ञापन

दैनिक सर्वे बुलेटिन
सहारनपुर।
नगर निगम सहारनपुर द्वारा जनता पर बढ़ाए गए बेतहाशा टैक्स और जीआईएस सर्वे को निरस्त कराने के लिए आज पार्षदों के एक दल ने पार्षद अहमद मलिक के नेतृत्व में सांसद क़ाज़ी इमरान मसूद से मुलाकात की। पार्षदों ने जनहित में बढ़े हुए नए टैक्स को निरस्त कराने में सहयोग की अपील की।

जीआईएस सर्वे को निरस्त कराने को सांसद को सौंपा ज्ञापन

जीआईएस सर्वे को निरस्त कराने को सांसद को सौंपा ज्ञापन

सांसद इमरान मसूद ने:

  • पार्षदों की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना।
  • जीआईएस सर्वे को जनविरोधी करार दिया।
  • इसे समाप्त कराने के लिए भरसक प्रयास करने और मजबूत आवाज उठाने का वायदा किया।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे:

  • पार्षद अहमद मलिक
  • हाजी नूर आलम
  • हाजी गुलशेर
  • हाजी फजलुर रहमान
  • नदीम अंसारी
  • इमरान सैफी
  • नितिन जाटव
  • फहद सलीम व अन्य पार्षदगण एवं पार्षद प्रतिनिधि

टैक्स वृद्धि को लेकर बढ़ती नाराजगी

कार्यकारिणी सदस्य पार्षद अहमद मलिक ने डीपीसी न्यूज़ नेटवर्क को जानकारी देते हुए बताया कि:

  • पहले से ही नगर वासी नगर निगम के टैक्सों से परेशान थे।
  • अब जीआईएस सर्वे के आधार पर 100% से 200% तक टैक्स बढ़ाया जाना निहायत अनुचित और असहनीय है।
  • इस वृद्धि से नगरवासियों का जीवन यापन बुरी तरह प्रभावित होगा।
  • इससे जनता पर भारी आर्थिक बोझ बढ़ेगा और नगर निगम में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि:

  • बढ़े हुए टैक्स के विरोध में 15 अप्रैल को व्यापारी संगठनों ने नगर निगम परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया था।
  • सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर टैक्स वृद्धि को तुरंत निरस्त करने की मांग की गई थी।
  • चेतावनी दी गई थी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी।

क्या नगर निगम मानेगा जनता की मांग?

जनता द्वारा लगातार बढ़ती आवाज के बावजूद अब देखना यह है कि:

  • क्या नगर निगम सहारनपुर जनता की मांग पर गंभीरता से विचार करेगा?
  • या फिर जनता को बढ़ा हुआ टैक्स देना पड़ेगा?

यह फैसला तो वक्त ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *