भगवान के बाद दूसरा स्थान गुरु का होता है
शामली प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारंभ/लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण के माध्यम से विकास भवन सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, यांत्रिक, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) एवं प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक, एमएलसी वीरेन्द्र सिंह, थानाभवन विधायक अशरफ अली, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक राम सेवक गौतम, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, नवागत एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्येन्द्र सिंह, एडीएम न्यायिक परमानंद झा एवं अन्य अधिकारीगण एवं शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को देखा और सुना गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित सभी योजनाएं एवं कार्यक्रम बच्चों को उत्तम एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अति आवश्यक हैं जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में संचालित किए जा रहे हैं।
इन कार्यक्रमों का अच्छा परिणाम प्राप्त हो रहा है। विद्यालयों में नामांकन बढाए जाने पर जोर देते हुए प्रभारी मंत्री ने अभिभावकों से अधिक से अधिक संपर्क स्थापित करते हुए बैठकें आयोजित करने हेतु निर्देश किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने समर कैंप की सराहना करते हुए इस नवाचार की प्रशंसा की ओर कहा कि आईसीटी लैब और डिजिटल लाइब्रेरी होने के बाद शिक्षा के स्तर में और अधिक सुधार आएगा।
उन्होंने कहा अभ्युदय योजना और मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसकी सफलता के लिए हम सभी को जीवंत रूप से कार्य करना है। प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 2017 से पहले प्राइमरी स्कूलों की क्या हालत थी और 2017 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद स्कूलों की बिल्डिंग, बच्चों के बैठने की सुविधा ड्रेस,अच्छे बैग और शिक्षकों का भी बहुत अच्छा सुधार हुआ है पढ़ाने में।
प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्राइवेट स्कूलों से ज्यादा अच्छी सुविधा प्राइमरी स्कूलों के अंदर है। प्रभारी मंत्री ने कहा भगवान के बाद दूसरा स्थान गुरु का होता है हम आज भी अपने गुरु का सम्मान करते हैं।कार्यक्रम में एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए शिक्षकों को उत्तम कार्य करने हेतु प्रेरित किया। विधायक थाना भवन अशरफ अली ने शिक्षकों एवं बेसिक शिक्षा विभाग में कार्य कर रहे शिक्षामित्र,अनुदेशकों आदि के कार्य की सराहना की और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण उत्तम शिक्षा देने हेतु कहा।
भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल ने बेसिक शिक्षा विभाग में डीबीटी, आईसीटी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी पीएम श्री विद्यालयों की व्यवस्था व अन्य क्रियाकलापों को क्रांतिकारी बताया।जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षकों से और बेहतर कार्य करने एवं बच्चों के साथ मेहनत करते हुए निपुण भारत कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया। आयोजित कार्यक्रम में जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षकों को प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक द्वारा टेबलेट का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती लता राठौर, खंड शिक्षा अधिकारी प्रिंसी, सुशील शर्मा, सविता डबराल एवं जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अमित कुमार, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुशील कुमार ,जिला समन्वयक निर्माण राहुल कुमार व अन्य अधिकारीगण सैकड़ो की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मंच संचालन एसआरजी सचिन कुमार ने किया।
Leave a Reply