हैण्ड पम्प से पेयजल आपूर्ति वाले क्षेत्रों में पानी की जांच कराएं: नगरायुक्त अधिकारी मौजूद रहे।

हैण्ड पम्प से पेयजल आपूर्ति वाले क्षेत्रों में पानी की जांच कराएं

हैण्ड पम्प से पेयजल आपूर्ति वाले क्षेत्रों में पानी की जांच कराएं: नगरायुक्त

20 मई से पहले शहर के सभी नालों की सफाई कराने के दिए निर्देश

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने सभी बडे़-छोटे नालों की सफाई का कार्य 20 मई से पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभी ओवरहैड टैंकों का क्लोरिनेशन कराने, जिन क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति हैण्ड पम्प से हो रही है उन क्षेत्रों में पानी के नमूने लेकर जांच कराने तथा क्लोरीन की गोलियां वितरित करने के भी निर्देश दिए।

नगरायुक्त आज शाम यहाँ वर्षा ऋतु से पूर्व नाला सफाई, जल निकासी और पेयजल की उपलब्धता के लिए अधिकारियों के साथ निगम की तैयारियों के संदर्भ में कार्य योजना पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गत वर्ष मई-अगस्त-सितंबर महीनों में जिन क्षेत्रों से कंट्रोल रुम में जलभराव या पानी की समस्या को लेकर शिकायतें आयी थी उन क्षेत्रों के लोगों से अभी से फीडबैक लेना शुरु कर दें। उन्होंने कहा कि पानी की पाइप लाइनों एवं सीवर लाइनों को भी चैक करा लें कि कही कोई लाइन क्षतिग्रस्त तो नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो, उन क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाए अधिकारियों ने बताया कि शहर के 34 क्षेत्र क्षेत्र गहराई में होने के कारण वहां जलभराव की समस्या रहती है। उन्होंने ऐसे क्षेत्रों से जल निकासी के लिए कार्य योजना बनाते हुए उसके क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने प्रभावी क्षेत्रों में जल निकासी के लिए आवश्यकतानुसार छोटे-बडे़ पम्प लगाने के भी निर्देश दिए।

जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी के बाद फॉगिंग व ब्लीचिंग का छिड़काव कराने को भी कहा। जेडएसओ ने बताया कि शहर के चार बडे़ नालों में से दो नालों की सफाई का कार्य पूरा हो चुका है, तीसरे पर कार्य चल रहा है। इसके अलावा 276 मझले नालों में से 198 नालों की सफाई का कार्य किया जा चुका हैं। बाकि नालों की सफाई का कार्य 20 मई तक पूरा कर लिया जायेगा।

नगरायुक्त ने रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों, बस अड्डा, विद्यालयों, मुख्य बाजारों आदि के निकट नालों की विशेष सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नालों से निकाली गयी सिल्ट को तत्काल समयबद्ध रुप से उठाकर वैज्ञानिक तरीके से उसका निस्तारण कराएं। उन्होंने अपर नगरायुक्त की अध्यक्षता में एक मॉनीटरिंग सेल गठित कर नालों के सफाई कार्य की मॉनीटरिंग भी कराने के निर्देश दिए।

नगरायुक्त ने दुकानदारों, संस्थानों एवं आम जन से नालों में कूड़ा न डालने की भी अपील की। बैठक में अपर नगरायुक्त राजेश यादव व मृत्युंजय, मुख्य अभियंता निर्माण बी के सिंह, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, अधिशासी अभियंता वी बी सिंह व आलोक श्रीवास्तव, नगर स्वास्थय अधिकारी प्रवीण शाह, जेडएसओ राजीव चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

दैनिक सर्वे बुलेटिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *