हनुमान धाम पर कथा में श्रीमद भागवत कथा की अमृत धारा बहाई जा रही है: व्यास आचार्य श्री चंचल शर्मा बाल लीलाओं का वर्णन किया।
शामली। नन्द के आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की। श्री मन्दिर हनुमान टीला, हनुमान धाम पर कथा व्यास आचार्य श्री चंचल शर्मा द्वारा श्रीमद भागवत कथा की अमृत धारा बहाई जा रही है। आज पन्चम दिन की कथा में श्री कृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं का वर्णन किया।
इससे पूर्व डॉक्टर राजेन्द्र गोयल जी, संस्थापक अध्यक्ष भारत विकास परिषद मानव शामली ने, शशि गोयल, महिला संयोजिका तथा डॉक्टर अजय चौधरी के साथ दीपक जला कर कथा का शुभारंभ कराया।
कथा में श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए श्री चंचल ने कहा कि कृष्ण ने बालपन से ही अनेक चमत्कार दिखाये। उन्होंने खेल खेल में ही बकासुर, पूतना और शकटासुर का वध कर डाला।कालिया दमन कर यमुना को उसके विष से मुक्त किया। आज की कथा में मानस अजय संगल सिल्वर बेल्स परिवार जिला उपाध्यक्ष भाजपा,अम्बुज कुमार गोयल, हिमांशु गोयल, निखिल संगल तथा मनोज मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।गोवर्धन पूजा में भगवान को भक्तजनों के द्वारा खीर, हलवा, बर्फी, पेड़ा, रसगुल्ला, केले और सेव आदि 56 भोग का प्रसाद लगाया गया।
प्रसाद वितरण में नारायणी सेना के मयंक गर्ग, आकाश बंसल, वैभव बंसल, तुषार धीमान, वंश गोयल, सागर मालिक आदि का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर नारायण कुटुम्ब ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती शशि शर्मा, रॉबिन गर्ग,अमित मित्तल, अमित गुप्ता, छवि शर्मा, केशव शर्मा, अनिल कश्यप, दीपशिखा चौधरी, रवि मित्तल आदि उपस्थित रहे।मंच का संचालन बदरी विशाल जी ने किया।
Leave a Reply