हरियाणा में हुई घटना के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने झिंझाना में निकाला कैंडल मार्च
झिंझाना। हरियाणा में घटित हुए दर्दनाक मनीषा हत्याकांड के विरोध में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने एक कैंडल मार्च निकाला, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शुरू होकर मेंन बाजार के रास्ते थाने पर समाप्त हुआ। इस दौरान शिवसेना कार्यकर्ता मनीषा के हत्यारे को फांसी देने की मांग कर रहे थे।
शिवसेना के जिला अध्यक्ष संदीप खोखर के नेतृत्व में दर्जन भर से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने शाम के समय एक कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च ऊन रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से शुरू हुआ, और पीएनबी के पास से में बाजार होता हुआ थाने तक पहुंचा। ये लोग अपने हाथों में मनीषा का फोटो लगा एक बैनर लिए हुए थे, जिस पर मनीषा के हत्यारे को फांसी देने के बारे में लिखा हुआ था।
और वैसे भी मनीषा के हत्यारे को फांसी देने के संबंध में नारे लगाते चल रहे थे। इस मौके पर शिवसेना जिला अध्यक्ष संदीप खोखर, विपिन चौहान, तहसील प्रमुख शिव सेना दीपक कुमार, तहसील मीडिया प्रभारी कृष्णपाल , ब्लॉक सचिव सचिन कुमार, ब्लॉक सचिव रितिक सैनी , गौरव सैनी , संजू सैनी , अमित सैनी , हिमांशु, सौरव सैनी , अमन ब्लॉक प्रमुख, अमित कुमार, अंकित पांचाल आदि मौजूद रहे।
दैनिक सर्व बुलेटिन
Leave a Reply