हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं – सहारनपुर पुलिस का जागरूकता अभियान

हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं – सहारनपुर पुलिस का जागरूकता अभियान

हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं – सहारनपुर पुलिस का जागरूकता अभियान

सहारनपुर । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस ने मंगलवार को “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान के दौरान वाहन चालकों को बताया गया कि बिना हेलमेट पेट्रोल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

पुलिस की अपील

दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें।
कार चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएँ।
तेज रफ्तार से बचें और अपनी लेन में ही वाहन चलाएँ।
दुर्घटना या आपातकाल की स्थिति में 108 एवं 112 पर संपर्क करें।
नशीले पदार्थों या शराब का सेवन कर वाहन न चलाएँ।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
सहारनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान सिर्फ नियम लागू करने के लिए नहीं बल्कि लोगों की जान बचाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था कायम रखने के लिए चलाया जा रहा है।

दैनिक सर्वे बुलेटिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *