जिलाधिकारी के निर्देश पर रातभर चली छापेमारी, अवैध खनन में लिप्त 16 वाहन जब्त

जिलाधिकारी के निर्देश पर रातभर चली छापेमारी,

जिलाधिकारी के निर्देश पर रातभर चली छापेमारी, अवैध खनन में लिप्त 16 वाहन जब्त

दैनिक सर्वे बुलेटिन
सहारनपुर। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार खान अधिकारी एवं खान निरीक्षक सहारनपुर द्वारा 10/11 मई 2025 की रात्रि में विभिन्न थाना क्षेत्रों में खनिज चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना रॉयल्टी के उपखनिज (बालू, मिट्टी आदि) का परिवहन करते हुए कुल 16 वाहनों को पकड़कर संबंधित थानों में निरूद्ध किया गया। यह कार्रवाई थाना कुतुबशेर, कोतवाली देहात, रामपुर मनिहारान, ट्रांसपोर्ट नगर चौकी तथा थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में की गई।

अधिकांश पकड़े गए वाहनों पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी हुई थी, जिससे इनके परिचालन पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस दौरान दो वाहन चालक ट्रांसपोर्ट नगर चौकी से फरार हो गए। इन दोनों वाहनों के चालकों एवं स्वामियों के विरुद्ध थाना जनकपुरी में अलग से प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई जा रही है।
प्रशासन द्वारा बताया गया कि उपरोक्त वाहनों से संबंधित चालकों और मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही, इन वाहनों से लाखों रुपये का राजस्व वसूले जाने की संभावना जताई गई है। प्रशासन की इस सख्ती से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

●अवैध खनन में लिप्त 16 वाहन पकड़े गए, दो वाहन चालक फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *