मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में भोजपुर तगा पहुंचे सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन
चिलकाना / क्षेत्र के गांव भोजपुर तगा में प्रशासन द्वारा मस्जिद ध्वस्त करने के मामले में अपने भाई कैराना विधायक नाहिद हसन के साथ पहुंची सांसद इकरा हसन ने ग्रामीणों से शान्ति बनाये रखने की अपील की।
नकुड विधानसभा व थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव भोजपुर तगा में प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण बताते हुए तोडे गये धार्मिक स्थल (मस्जिद) का मामला दिन प्रति दिन गर्माता जा रहा है, वहीं ग्रामीणों में भी प्रशासन के द्वारा किये गये धवस्तीकरण को लेकर रोष व्याप्त है।
शनिवार को शाम के समय अपने भाई कैराना विधायक नाहिद हसन के साथ पहुंची सांसद इकरा हसन ने प्रशासन द्वारा किये गये धार्मिक स्थल (मस्जिद) के धवस्तीकरण की निन्दा की, ओर ग्रामीणों से मिलकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। सांसद इकरा हसन ने ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष देखते हुए सभी ग्रामीणों से शान्ति बनाये रखने की अपील की ओर कहा कि हम कानूनी तरीके से दोषियों के विरूध कार्यवाही करेंगे ओर जिला प्रशासन से इसका जवाब मांगा जायेगा। जिसके पश्चात सांसद इकरा हसन व विधायक नाहिद हसन ने जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल व उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार से भी मुलाकात की तथा मस्जिद धवस्तीकरण को लेकर चर्चा की।
मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में भोजपुर तगा पहुंचे सांसद इकरा हसन
दैनिक सर्वे बुलिटीन
Leave a Reply