फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध मिट्टी खनन में एक JCB और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध मिट्टी खनन में एक JCB और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध मिट्टी खनन में एक JCB और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

दैनिक सर्वे बुलेटिन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढा खेड़ा पुंडीर में बीती रात अवैध मिट्टी खनन की गतिविधियां जोरों पर थीं। इसकी जानकारी न तो पुलिस को थी और न ही किसी संबंधित अधिकारी को। सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक JCB और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर सीज कर दिया।

इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। बता दें कि थाना प्रभारी पहले भी अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ स्तर कदम उठाते रहे हैं और कई JCB को सीज कर चुके हैं। इस बार की कार्रवाई ने खनन कारोबारियों में अफरा-तफरी मचा दी है। थाना प्रभारी की इस सक्रियता से क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

अवैध मिट्टी खनन पर थाना फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक JCB और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *