सहारनपुर में IMA का 41वां वार्षिक मेडिकल सेमिनार आयोजित, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिए व्याख्यान

सहारनपुर में IMA का 41वां वार्षिक मेडिकल

सहारनपुर में IMA का 41वां वार्षिक मेडिकल सेमिनार आयोजित, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिए व्याख्यान

●दिल्ली, देहरादून, मेरठ, चंडीगढ़ और जम्मू से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपने अपने अनुभव साझा किये

दैनिक सर्वे बुलेटिन
सहारनपुर। आईएमए का 41वा वार्षिक मेडिकल सेमिनार मेडिकल सिटी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। जिसमे महापौर डॉ. अजय सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, आईएमए अध्यक्ष डा नरेश नौसरान, सचिव डॉ महेश चन्द्रा, कोषाध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल एवम मेडिकल कालेज प्रिंसिपल डॉ सुधीर राठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया और मेडिकोन स्मारिका का विमोचन किया।

आईएमए अध्यक्ष डाॅ नरेश नौसरान ने कहा की डॉक्टर्स का पंजीकरण 5 साल के लिए मान्य करने के लिए हम सरकार का धन्यवाद देते है। सचिव डॉ महेश चन्द्रा ने कहा कि इस प्रकार के मेडिकल सेमिनार से जो कुछ भी चिकित्सक सीखते है उसका इस्तेमाल आम जनमानस की भलाई और बेहतर इलाज के लिए किया जाना चाहिये।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने चिकित्सको को समाज के सभी वर्गों को बेहतर इलाज देने की अपील की। उन्होंने सहारनपुर की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बताया और कहा कि डॉक्टर्स को मरीजो के साथ संवेदनशील होकर सँवाद करने की जरूरत है। मेयर डाॅ अजय सिंह ने कहा की देश के सैनिक जिन हालातों में देश की रक्षा करते है वैसे ही डॉक्टरों को भी अपने कर्तव्य निभाने चाहिए और देशसेवा के सभी अवसरों पर आगे आना चाहिये।

मेडिकल कालिज प्रिंसिपल डॉ सुधीर राठी एंव मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने भी संबोधित कर डॉक्टर्स को अपनी शपथ के अनुसार कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दोरान डाॅ रजनीश दहूजा, डॉ संजीव मित्तल, डाॅ कलीम अहमद, डाॅ मोहन सिंह, डाॅ मोहन पांडे, डॉ विवेक बनर्जी, डाॅ राजेश शर्मा, डा अनिता मलिक, डाॅ सीमा अग्रवाल, डाॅ नूतन उपाध्याय, डा ननिता चन्द्रा, डाॅ इंदिरा भार्गव, डाॅ पूनम मखीजा, डाॅ रंजू चौधरी, डॉ आकांशा ठक्कर, डॉ राहुल सिंह, डॉ डी के तिवारी, डॉ डी के गुप्ता, डॉ आर एस पंवार, डॉ ऋचा तिवारी, डॉ रवि ठक्कर आदि रहे।

आईएमए का 41वा वार्षिक मेडिकल सेमिनार में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिए व्याख्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *