आय बढ़ाने के लिए नगर निगम व स्मार्ट सिटी अधिकारियों ने की समीक्षा बैठक
सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने नगर निगम को वित्तीय वर्ष 2025-26 में सौ करोड़ रुपये की आय के लक्ष्य के लिए तैयार होने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार शाम हुई बैठक में नगर निगम व स्मार्ट सिटी अधिकारियों के साथ आय बढ़ाने के उपायों पर मंथन किया गया।
आय बढ़ाने के लिए नगर निगम व स्मार्ट सिटी अधिकारियों ने की समीक्षा बैठक
नगरायुक्त ने कहा कि निगम की आय जितनी अधिक होगी, केंद्र सरकार से सीएम ग्रिड में उतना ही अधिक धन विकास कार्यों के लिए मिलेगा। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के लिए शीघ्र रेवेन्यू मॉडल तैयार करने, टैक्स वसूली की प्रतिदिन समीक्षा, बकायेदारों की सूची बनाने, जीआईएस सर्वे से छूटे भवनों की पहचान कर वसूली शुरू करने और मनोरंजन कर सहित विभिन्न टैक्स मदों की समीक्षा के निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी की आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए नगरायुक्त ने अस्पताल, स्कूल, होटल, बारात घर व अन्य संस्थानों से संबंधित टैक्स डाटा संबंधित विभागों से मंगवाने को कहा। बैठक में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मुख्य अभियंता बी.के. सिंह, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, कंपनी सचिव शंकर तायल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
दैनिक सर्वे बुलेटिन
Leave a Reply