चिलकाना पुलिस टीम ने दो शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

चिलकाना पुलिस टीम

चिलकाना पुलिस टीम ने दो शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया

चिलकाना / थाना पुलिस टीम ने दो शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही से उनके द्वारा चोरी की गई पांच बाईकें भी बरामद की गई है। जबकि दो आरोपी वाहन चोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

चिलकाना थाना प्रभारी निरिक्षक चन्द्रसेन सैनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि चिलकाना थाना पुलिस ने शनिवार को पीड़ित बाईक स्वामी इरफान पुत्र गफूर निवासी ग्राम पटना उर्फ नया बास थाना चिलकाना की लिखित तहरीर पर अज्ञात चोरों द्वारा उसकी बाईक चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस टीम घटना के खुलासे में जुट गई थी।

रविवार को देर रात्रि के समय थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी की अगुवाई मे पुलिस टीम ने चिलकाना गन्देवड़ रोड पर बन्द पड़े जैन के भट्टे के निकट कच्चे रास्ते पर चैकिग के दौरान अन्तर्राज्यीय वाहन चोर हुसैन उर्फ बोलर पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम पठेड थाना चिलकाना व तैय्यब उर्फ सोनी पुत्र अख्तर निवासी ग्राम संगमौर थाना चिलकाना को गिरफ्तार किया। जिनकी निशादेही पर चोरी की पांच बाईक बरामद की गई है।

वहीं आरोपियों के अन्य दो साथी अन्धेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये है। गिरफ्तार आरोपी हुसैन उर्फ बोलर के खिलाफ उत्तर प्रदेश व हरियाणा राज्य के अलग अलग थाना पर पूर्व से ही अवैध शस्त्र रखने, लूट, चोरी करने, हेरा फेरी, धोखाधड़ी करने आदि के सम्बन्ध में अट्ठारह मुकदमे व आरोपी तैय्यब उर्फ सोनी के खिलाफ छ: आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई राजेन्द्र कुमार, अंकित कुमार, हैड कांस्टेबल तरुण तोमर, कृष्णपाल, कांस्टेबल अनुज राणा, सावन तोमर व सनी देवल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *