जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने चलाया सदस्यता अभियान | स्वतंत्रता संग्राम
●तहसील अध्यक्ष मुफ़्ती आरिफ मज़ाहिरी के नेतृत्व में चलाया गया सदस्यता अभियान बैठक को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मौलाना शमशीर क़ासमी नें भी सम्बोधित किया
नानौता। थाना क्षेत्र के ग्राम ढाकाढेइ में जमीयत उलेमा-ए-हिंद तहसील अध्यक्ष मुफ्ती आरिफ मजाहिरी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष ने कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद का इतिहास देश प्रेम और देश सेवा का रहा है। आज़ादी की जंग में 50 हज़ार उलेमा हज़रात ने अपनी जान की कुर्बानी पेश की थी। संगठन बिना भेदभाव के गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करता है अन्याय के खिलाफ़ जमीयत उलेमा-ए-हिंद सदैव खड़ी रही रहती है।
बैठक को संबोधित करते हुए जमीयत उलमा-ए-हिंद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मौलाना शमशीर कासमी ने अपने सम्बोधन में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के इतिहास पर रौशनी डालते हुए कहा है कि इस संगठन का देश की स्वतंत्रता आन्दोलन में अहम योगदान रहा है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सर्व समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और दहेज जुआ/सट्टा आदि बुराइयों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया हुआ है, मौलाना शमशीर कासमी ने कहा है कि जमीयत उलमा-ए-हिंद का सदस्य अभियान चल रहा है इस अभियान से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा संगठन के सदस्य बने और जमीयत को मज़बूत करें।
इस अवसर पर मौलाना रशीद कारी शौकीन, जाकिर, फैजान मास्टर, इकराम राठी, हाफिज अरशद, रियाज चौधरी, रियासत, आदि मौजूद रहे।
दैनिक सर्वे बुलेटिन
Leave a Reply