जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा भूतपूर्व सैनिकों व पुलिसकर्मियों के साथ की गयी गोष्ठी।
मुजफ्फरनगर- 9 मई 2025 जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार के नेतृत्व में जिला पंचायत सभागार कक्ष में भूतपूर्व सैनिकों व भूतपूर्व पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के साथ पुलिस/प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
गोष्ठी में सर्वप्रथम वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ऑपरेश्न सिंदूर के लिए सशस्त्र सेनाओं और भारत सरकार को इस सटीक ऑपरेशन के लिए बधाई दी गयी तथा सेना के साहस और बलिदान की सराहना करते हुए बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हम सभी को गर्व है।
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा भूतपूर्व सैनिकों व पुलिसकर्मि
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भूतपूर्व सैनिकों से वार्ता करते हुए सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान किया गया तथा जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुद्ढ रखने में सहयोग करने की अपील की गयी। भूतपूर्व सैनिकों द्वारा बताया गया कि युद्ध की स्थिति में सभी पूर्व सैनिक सेना में पुनः अपना योगदान देने को तैयार है साथ ही जरुरत पडने पर सशस्त्र सेनाओं के लिए रक्तदान शिविर लगाने में भी योगदान दिया जाएगा।
भूतपूर्व सैनिकों ने कहा कि हम स्थानीय पुलिस व प्रशासन का हर संभव सहयोग कर रहे है और आम जनता को संभावित हमले से बचाव, ब्लैकआउट व सायरन बजने पर क्या करने व क्या न करने का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
जनपदवासियों से अपील है कि राष्ट्रहित में एक साथ रहे तथा पुलिस/प्रशासन का सहयोग करें।
Leave a Reply